नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Dhanteras Gold Jewellery Buying Tips: धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग सोने की अंगूठी, चेन, हार और दूसरी ज्वेलरी खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज के नाम पर भी आपको हजारों रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं? कई बार दो ज्वेलर्स एक जैसी ज्वेलरी के लिए अलग-अलग कीमत बताते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मेकिंग चार्ज होता है। ऐसे में अगर आप इस धनतेरस सोने की ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातें समझ लें। सही जानकारी से आप अपनी खरीदारी में अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।क्या होता है सोने की ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज? जब आप सोने की ज्वेलरी खरीदते हैं तो उसकी कीमत सिर्फ सोने के वजन और भाव से तय नहीं होती। ज्वेलरी बनाने में डिजाइन, कारीगरी और मशीन या हाथ से की ...