नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे उपहार खरीदने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत बने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों से की गई एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के घर में स्वावलंबन और सम्मान का दीप जला सकती है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लोगों से 'लोकल वाली दिवाली' मनाने और 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने धनतेरस और धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर प्रदेश के कारीगरों और शिल्पकारों को भी उत्सव में सहभागी बनाया जाना चाहिए।स्थानीय शिल्प को बढ़ावा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के कारीगरों की कला औ...