नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- धनतेरस के साथ ही दीवाली के पर्व की शुरुआत होने वाली है। हिंदू धर्म शास्त्रों में 11,21, 51, 101 और 108 आदि संख्या को शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन 13 दीपक प्रज्वलित करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन 13 अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। हिंदू पंचांग में महीने का 13वां दिन त्रयोदशी तिथि को माना जाता है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। धनतेरस का पर्व भी कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसलिए इस दिन 13 दीपक जलाने का विशेष महत्व है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को है। जानें धनतेरस के दिन 13 दीपक किन जगहों पर लगाएं और दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या है। यह भी पढ़ें- धनतेरस से 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, गुरु के न...