जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस. इकाई-1 ने विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में धनचटानी में "नॉट मी बट यू - आइए एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें" विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया। इस विशेष अभियान का प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीणों और बिना पानी विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाना था।शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने दैनिक जीवन में साफ-सफाई के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को हाथों की सफाई, संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे दांतों की देखभाल और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के फायदों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में सिद्धि जालान, श्रृष्टि कुमारी और आयुष प्रशेर सहित अन्य स्वयंसेवकों ने प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। सचिव प्रिया धर्मराज...