किशनगंज, फरवरी 11 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के छठे लीग मैच में अठगछीया और धनगढ़ा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। धनगढ़ा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 191 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। धनगढ़ा की ओर से मोहम्मद सद्दाम ने शानदार 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अठगछीया टीम की शुरुआत अच्छी रही और पावर-प्ले में टीम ने तेज गति से रन जोड़े, लेकिन इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और 15 ओवर में मात्र 132 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह धनगढ़ा ने यह मैच 59 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ धनगढ़ा टीम ने अपना पहला लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्र...