नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- रक्षाबंधन पर धनगौरी बरोलिया ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पत्र भेजकर पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री धामी से हुई मुलाकात और उस समय बने रिश्ते को याद किया है।आपदा के बीच दुपट्टे के टुकड़े से बंधा रिश्ता धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के आसपास वह उत्तराखंड आई थीं। इसी दौरान धराली में आई बाढ़ में वह फंस गईं। जब मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों से मिलने पहुंचे, तब उन्हें भी उनसे मिलने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि उस समय रक्षाबंधन नजदीक था। मुख्यमंत्री धामी ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास राखी है और क्या वह उनकी कलाई पर राखी बांध सकती हैं। धनगौरी के पास राखी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपने दुपट्टे का छोटा सा टुकड़ा फ...