पूर्णिया, अप्रैल 2 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के धनगामा गांव में भूमि सर्वेक्षण कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य को लेकर किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। सर्वे अमीन दीपक कुमार ने किसानों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि सभी लोग अपनी जमीन से संबंधित जरूरी कागजात जैसे रसीद, केवाला और खतियान पहले से तैयार रखें। साथ ही सर्वे के दौरान अपनी जमीन पर स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बिना कागजात और जमीन पर मालिक की मौजूदगी के सही मापी संभव नहीं हो पाएगी, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन की कोशिश है कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न हो, ताकि आगे किसी प्रकार का विवाद न हो। सर्वे कार्य को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.