अररिया, फरवरी 17 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के धनगामा गांव स्थित सड़क के किनारे खड़ी बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में भट्टाबाड़ी गांव निवासी राज मोहन कुमार ने पलासी थाना में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। घटना बीते छह फरवरी की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन बतायी गयी है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि वे अपने बहनोई की बाइक लेकर धनगामा हनुमान मंदिर से आगे विश्वम्भंर मांझी के घर के सामने बाइक खड़ी कर आंगन गया था। करीब दस मिनट बाद वापस लौटा, तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का अब तक पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...