धनगर-पाल, बघेल समाज को राजनैतिक भागीदारी देगी कांग्रेस: गौतम
लखनऊ, अगस्त 20 -- राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि धनगर, पाल, बघेल समाज की राजनीतिक भागीदारी संगठन एवं चुनाव में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज का एक बड़ा कार्यक्रम राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाए, जिससे कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में मजबूती मिल सके। उन्होंने महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि पेरियार रामास्वामी नायकर जो दक्षिण के रहने वाले थे, उन्होंने अंध विश्वास, पाखण्ड को दूर करने के लिए बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी। वह पाल, बघेल, धनगर समाज से आते थे। उनकी जयंती 17 सितंबर को हर जिले में मनाई जानी चाहिए।वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित धनगर, पाल, बघेल समाज के राजनैतिक भागीदारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने कहा कि राहुल गांधी इस समाज के हक और हकूक की लड़ाई लड़ेंगे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.