रामनगर, जुलाई 6 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल के लिए महत्वपूर्ण धनगढ़ी नाले पर पुल बनने से उत्तराखंड की कनेक्टिविटी आसान होगी। यह पुल चार धाम यात्रा को जोड़ेगा। इतना नहीं है चुनाव से पहले 1100 करोड़ से सड़कें सुधारी जाएंगी। सीएम धामी ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत स्पष्ट है। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में श्रेष्ठ राज्य बनाने पर काम कर रही है। रविवार को पुल के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धनगढ़ी नाला बरसात में उफान पर आ जाता था। इसके कारण होने वाले हादसों की सूचना से वह व्यथित होते थे। पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे इस पुल को बना सकती थीं। चुनाव में धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल बनाने का जनता को आश्वासन देने वाले लोग चुनाव बाद इस मुद्दे क...