धनगढ़ा गांव पहुंची पीसीआई की राज्य एवं केंद्रीय टीम, महिला सशक्तीकरण पर मंथन
पाकुड़, जून 2 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के धनगढ़ा गांव में मंगलवार को पीसीआई की राज्य एवं केंद्रीय टीम ने सामुदायिक भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सखी मंडल की महिलाओं, किशोर-किशोरियों, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह की रोकथाम, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा पर अंकुश, आजीविका के अवसरों में वृद्धि तथा किशोर-किशोरियों की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी सम्मान पहल, शारीरिक छवि, आत्मसम्मान और सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। टीम ने झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी और सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं एवं किशोरियों से उनकी शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.