धनखेरी आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह मनाया गया
चतरा, अक्टूबर 7 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के धनखेरी आंगनबाड़ी केंद्र एक में पोषण माह मनाया मनाया गया ।इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, नौनिहालों की मुँहजूठी व रंगोली के माध्यम से पोषण की जानकारी दी गई। पांच सूत्रों पर आधारित इस पोषण अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण से संबंधित संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। पोषण अभियान के तहत प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र व विभिन्न माध्यमों से सही पोषण देश रोशन का संकल्प दिलाया जा रहा है। मौके पर सही पोषण देश रोशन का संकल्प दिलाया गया । मौके पर बाल विकास परियोजना सुनीता कुमारी, उगम फाउंडेशन से संतोषी कुमारी, सेविका साधना विश्वकर्मा,कुसुम लता, पूनम, मुन्नी, बसंती, सुजाता, गीता, पोषण सखी गायत्री , शब्बा प्रवीण, सहिया नेहा, सहायिका जालिया देवी समेत अन्य उपस्थित थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.