बांका, मई 25 -- धोरैया(बांका)संवाद सूत्र धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के अठपहरा गांव से बाईक सवार दो तस्कर को 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए धनकुंड थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि गिरप्तार तस्कर भागलपुर जिला के गोराडीह थाना क्षेत्र के कदवा मोहनपुर गांव का आनंदी कुमार तथा राधे कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक ग्लैमर बाइक को जब्त किया गया है। इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...