धनउगाही करने में लेखपाल सस्पेंड, जांच में धनराशि लेने की पुष्टि
देवरिया, जून 20 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सलेमपुर के एक लेखपाल द्वारा अनुचित धन लेने की पुष्टि होने पर उप जिलाधिकारी सलेमपुर ने निलम्बित कर दिया। उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय सलेमपुर से सम्बद्ध किया गया है।जिलाधिकारी के जनता दर्शन में श्री प्रकाश यादव पुत्र रामदरस यादव, निवासी ग्राम सोनवर्षा, तप्पा सलेमपुर ने हल्का लेखपाल रजनीश मिश्र पर घूस लेने के बाद भी कार्य नहीं करने और अधिक धनराशि की मांगने की शिकायत की। उन्होंने वीडियो क्लिपिंग भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और इसकी जांच मुख्य राजस्व अधिकारी से करायी, जिसमें आरोपी लेखपाल रजनीश मिश्र न्यायालय के आदेश का स्थलीय अनुपालन नहीं करने, घूस लेने के दोषी पाये गये। इस पर उप जिलाधिकारी सलेमपुर ने लेखपाल रजनीश मिश्र को निलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.