धनंजय चौहान
फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद अमृता अस्पताल रोड पर शनिवार को मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों ने मीठा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। गर्म मौसम में संस्था की इस पहल को लोगों ने सराहा। ट्रस्ट के संस्थापक ने बताया कि संस्था समाज सेवा को समर्पित होकर समय-समय पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए छबील लगाना भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों में संस्था लगातार सक्रिय रहती है। नरेंद्र जैन ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.