मोतिहारी, मार्च 31 -- मोतिहारी। धनंजय कुमार को रघुनाथपुर थाना की कमान एसपी ने सौंपी है। बेहतर पुलिसिंग, प्रशासनिक सुगमता, रिक्ति, कार्यकुशलता एवं कार्यदक्षता के आधार पर दारोगा धनंजय कुमार को रघुनाथपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि धनंजय कुमार 2019 बैच के दारोगा हैं। वह पूर्व में पीपराकोठी थाना के थानाध्यक्ष रह चुके हैं। बताया जाता है कि रघुनाथपुर की पूर्व थानाध्यक्ष मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। इसके कारण रघुनाथपुर थानाध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...