चित्रकूट, अप्रैल 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। देवांगना घाटी की सीमा से सटा हनुमान धारा का जंगल मंगलवार रात अचानक धधक उठा। बुधवार सुबह आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखी गईं। दिनभर वनकर्मी लाठी-डंडों के सहारे आग को बुझाते रहे।गर्मी शुरू होते ही चित्रकूट के जंगल आग की चपेट में आने लगे हैं। यूपी और एमपी के जंगल आपस में मिले होने के चलते इनका क्षेत्रफल काफी बड़ा है। अधिकांश इलाका पहाड़ी होने से दमकल विभाग की गाड़ियां यहां नहीं पहुंच पाती हैं। इस कारण आग को तत्काल काबू करना काफी दिक्कतों भरा रहता है। ऐसी स्थिति में वन विभाग के कर्मचारी लाठी-डंडों के सहारे आग को काबू में करते हैं। यह भी पढ़ें- हनुमान धारा जंगल में लगी भीषण आग, धू-धूकर जले पेड़-पौधे, जान बचा भागे जीव-जंतु पिछले हफ्ते मानिकपुर के जंगलों में भड़की आग ने करीब पांच सौ से अधिक पेड़ों को नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.