रांची, मई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के समीप हुंडरू और बूटी में पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ दो दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- हुरहुरी और अगडु में मंडा मेला संपन्नहुंडरू में मंडा पूजा हुंडरू में श्री मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान में 90 भोक्ताओं और 90 सोखताइनों ने कठिन तप कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। शुभारंभ धुआ-सुआ और लोटन सेवा के साथ हुआ। श्रद्धालु हुंडरू तालाब में स्नान कर पवित्र जल लेकर शिव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण फूल खुंदी रहा, जहां मुख्य पुजारी (पटभक्ता) संदीप महतो की देखरेख में सभी भोक्ता बारी-बारी से 15 फीट लंबे धधकते अंगारों पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। शनिवार शाम 4 बजे झूलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें खंभे के सहारे ...