रांची, अप्रैल 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्तों ने अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन किया। फूलखूंदी के साथ सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का समापन हुआ। चिलदाग के सिमलिया में रविवार सुबह आयोजित फूलखूंदी में करीब सौ भोक्ताओं ने अंगारों पर चलकर शिव भक्ति दिखाई। इससे पूर्व शनिवार रात रात्रि जागरण में छऊ नृत्य टीमों के बीच आकर्षक मुकाबला हुआ। समस्त धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित बब्लू गोस्वामी ने विधि-विधान से संपन्न कराया। मुख्य अतिथि विजय भरत ने कहा कि मंडा पूजा हमारी प्राचीन संस्कृति और सामूहिक एकता का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अगमलाल महतो, सचिव नागेश्वर सिंह भोगता, कोषाध्यक्ष तुलेश्वर पाहन समेत कई लोगों की भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.