लखीमपुरखीरी, अप्रैल 23 -- पड़रिया तुला। अमरपुर गांव में बुधवार दोपहर जब आग ने तांडव मचाया तो खाकी वर्दी का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया, जिसने इंसानियत की मिसाल पेश कर दी। धधकती लपटों और उठते धुएं के बीच जब हर कोई अपनी जान बचाने में लगा था, तब बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील कुमार तिवारी खुद प्रेशर पाइप उठाकर आग से जंग लड़ने कूद पड़े। बिजुआ के अमरपुर गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग का विकराल रूप देख उन्होंने एक पल भी गंवाए बिना फायर ब्रिगेड का इंतजार करने के बजाय ग्रामीणों के साथ मोर्चा संभाल लिया। आग की तपिश और धुएं के बीच सुशील तिवारी ने खुद प्रेशर पाइप थामा और धधकते आशियानों की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में उनकी खाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.