कानपुर, मई 27 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हीट वेव लगातार 11 वें दिन भी जारी रही। सुबह से शाम तक आसमान से आग बरसी। पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सीजन (अप्रैल-मई) का सर्वाधिक है। बुधवार को केवल बांदा रेड जोन में रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हीट वेव के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। तूफानी हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। सुबह से ही लू रफ्तार पकड़े रही। 45-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सरफेस विंड और लू चलती रही। धूल में लिपटे गर्म गुबार राहगीरों की राह में बाधा बन रहे थे। जमीन भी धधकती रही। गर्मी से निपटने की पूरी तैयारी करके निकलने के बाद भी लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा था। सामाजिक संगठनों ने तो दिन में खूब शरबत आदि बांटा लेकिन सरकारी प्याऊ कहीं नजर नहीं आए।नौ बजे के करीब दोपहर जैसी ...