नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- बुधवार को हांगकांग की एक इमारत में भीषण आग लगने से कई जिंदगियां तबाह हो गई। देश के ताई पो जिले में एक मेगा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगी इस भीषण आग ने 36 लोगों की जान ले ली। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरें भयावह हैं। सोशल मीडिया पर इमारत के कुछ विडियोज में सामने आए हैं जिसमें आग का भयावह रूप दिख रहा है। वहीं मलबे के बीच लोगों की चीख पुकार भी सुनाई दे रही है। अब इस आग के लगने की बेहद चौंकाने वाली वजह सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह आग कॉम्प्लेक्स में चल रहे मेंटेनेंस के दौरान लगी थी और पास लगे बांस के मचानों की वजह से तेजी से भड़क उठी। इसके बाद आग ने देखते ही देखते 7 टावरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वांग फुक कोर्ट नाम के इस हाउसिंग एस्टेट में 8 टावर और करीब 2,000 फ्लैट्स हैं। इनमें करीब 4,800 लोग रहते हैं। अधिकारि...