गोपालगंज, मार्च 2 -- थावे। एक संवाददाता थावे थाना क्षेत्र के धतिवना गांव स्थित बेल्डिंग मेटेरियल दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपित धतिवना निवासी प्रकाश सिंह उर्फ सत्य प्रकाश सिंह तथा विश्वंभरपुर गांव निवासी सुशील सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप में अन्य की भी गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को धतिवना गांव स्थित अनामिका ट्रेडर्स के संचालक मृत्युंजय कुमार राय उर्फ गुड्डू राय से मोबाइल पर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।...