गोपालगंज, जनवरी 21 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के धतिवना पंचायत अंतर्गत धतिवना गांव में मंगलवार की देर शाम बिजली विभाग की ओर से बकाया वसूली को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। कनीय अभियंता अविनाश कुमार के नेतृत्व में पहुंची बिजली विभाग की टीम ने दो हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले कुल 15 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया। कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था, उनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कनेक्शन कटने वाले उपभोक्ताओं में लगन मुसहर, उमापति देवी, बबिता देवी, बहारन मुसहर, चुनीलाल मुसहर, रामबचन मुसहर, लालती देवी, विश्वनाथ मुसहर, रुदल राम, रामायण मांझी, स्वामीनाथ राम आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा करने के बाद संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.