जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- जमशेदपुर। धतकीडीह बाजार लाइन इलाके में युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक सलमान (35) के परिजनों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है, जिसके आधार पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफनाने की अनुमति दे दी। इस प्रक्रिया में स्थानीय पड़ोसियों से भी लिखित सहमति ली गई और उनके हस्ताक्षर कराए गए।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध स्थिति सामने नहीं आई है। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी और वह घर में अकेले रहता था। कमरे से बदबू आने के बाद जब लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव अंदर पड़ा मिला था। परिजनों द्वारा किसी पर आरोप नहीं लगाने और पोस्टमार्टम से इनकार करने के कारण पुलिस ने विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को दफनाने की अनुमति दी। हालांकि, एहतियातन पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.