धतकीडीह : अवसाद में वृद्ध ने पेट्रोल उड़ेल खुद को लगाई आग, मौत
जमशेदपुर, जून 13 -- धतकीडीह तालाब के पास गुरुवार दोपहर अवसाद से ग्रसित एक वृद्ध ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाकर धू-धू कर जलते व्यक्ति को किसी तरह से बचाया और इलाज के लिए तत्काल टीएमएच लेकर गए, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कपाली गौसनगर निवासी ए सत्तार खान (66) के रूप में हुई है। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्तार खान की चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो गई है। वहीं, सत्तार खान गौस नगर में अपनी बहन के साथ रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्तार को काफी देर से धतकीडीह तालाब के पास पैदल चहलकदमी करते देखा गया। अचानक उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.