रांची, जुलाई 7 -- रांची में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति के साथ क्रूरता की सारी हदें पार दी। उसने बेरहमी से गला रेतने के बाद पति का धड़ जला दिया और सिर को घर से 10 किलोमीटर जमीन में गाड़ दिया। हत्याकांड के 17 दिन बाद पुलिस ने मृतक का सिर जमीन के अंदर से बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने आगरा की रूबी और मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान वाले कांड की याद ताजा कर दिया है। रांची पुलिस टीम ने 19 जून को संजय लोहरा की गला काटकर हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात को संजय लोहरा की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पत्नी ने पहले बुंडू थाना क्षेत्र के सुमंडीह महादेव टांड के पास पति संजय लोहरा का गला काटकर हत्या की, फिर उसके धड़ को जला दिया। साक्ष्य छुपाने की नियत से कार ...