धड़ल्ले से हो रही कोयले की चोरी, दुर्घटनाओं को भी दे रहा निमंत्रण
गिरडीह, मार्च 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोलियरी से कोयला चोरी का अभिशाप मिटने का नाम ही नहीं ले रहा। जैसे जैसे कोलियरी के लिए अच्छे दिन आने की खबर सामने आती है, कोयला चोरी की घटनाएं बेतहाशा तरीके से बढ़ जाती हैं। इन दिनों भी कोयले की चोरी अपने चरम पर है। लोग बैलगाड़ियों और मोटरसाईकिल से कोयले को बहुत आराम से चुरा कर ले जा रहे हैं। उनके काम करने का अंदाज इतना बुलंद और सीनाजोरी से भरा है कि इसे चोरी बोलने में लोगों को सोचना पड़ रहा है। कोलियरी क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला खंतों और सीसीएल के द्वारा उत्पादन किए गए कोयले को बैलगाड़ियों और मोटरसाईकिल से दिनदहाड़े बिहार के बोर्डर तक भेजा जा रहा है और ऐसा लगता है कि इसमें पुलिस और सीसीएल प्रबंधन का न तो कोई कंटोल रह गया है और न वे इसके लिए सोचते भी हैं। सरकारी संसाधनों की जिस तरह तस्करी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.