धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथीन-डिस्पोजल, पालिका मौन
एटा, जून 8 -- सरकार भले ही सिंगल-यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर पर्यावरण संरक्षण के दावे कर रही हो, लेकिन शहर में इन दावों की हकीकत कोसों दूर है। शहर के बाजारों से लेकर शादी-समारोहों तक में प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकॉल की प्लेटें, कटोरी, गिलास और चम्मच का उपयोग खुलेआम और धड़ल्ले से किया जा रहा है। जबकि नगर पालिका हाथ पर हाथ रखकर प्लास्टिक विरोधी अभियान कागजों चला रही है। शहर की सब्जी और फल मंडियों में बिना किसी डर के 50 माइक्रॉन से कम वाली पतली पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। मैरिज होम और पार्टियों में डस्टबिन की जगह सड़कों और नालों के किनारे थर्माकॉल की प्लेटों और गिलासों को डंप किया जा रहा है। नगर पालिका की भूमिका इस अभियान के नाम पर केवल कभी-कभार औपचारिकता पूरी कर रही है। प्रतिबंधित पॉलिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.