नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, मारुति सुजुकी सितंबर, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) पर भी यह छूट मिल रही है। इस दौरान ग्रैंड विटारा खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 1.85 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ग्रैंड विटारा पर मिल रहे डिस्काउंट के साथ इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।इस वैरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट ग्रैंड विटारा पर वैरिएंट के आधार पर इस दौरान 1,05,000 से 1,85,000 रुपये तक के कुल डिस्काउंट और फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल र...