सुल्तानपुर, मई 10 -- कूरेभार, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गांजे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से नवयुवक तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के इरुल, कूरेभार कस्बा, सागर का पुरवा, एनपुर, पुरखीपुर, गुप्तारगंज, फुलौना आदि स्थानों पर खुलेआम गांजे की बिक्री हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे माहौल भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.