बलरामपुर, फरवरी 25 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला बाजार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नकली और केमिकलयुक्त चाय पत्तियों की बिक्री को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बाजार में खुलेआम ऐसी चाय बेची जा रही है, जो पानी में डालते ही गाढ़ा रंग छोड़ देती है। यही चाय होटल और ढाबों पर इस्तेमाल हो रही है, जिससे अनजाने में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि केमिकलयुक्त चाय के नियमित सेवन से कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर इसका प्रभाव और भी घातक हो सकता है। जितेंद्र कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, महेश कश्यप समेत कई स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से सघन जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.