रिषिकेष, सितम्बर 12 -- नुकीली वस्तु से दिल में लगी गंभीर चोट पेनिट्रेटिंग इंजरी के मामले में एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा विशेषज्ञों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। जिसमें धड़कते दिल के साथ मरीज के दिल की सर्जरी हुई। सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की टीम में ट्रामा सर्जन डॉ. नीरज कुमार के अलावा डॉ. एकता, डॉ. रुशल, डॉ. गर्वित शामिल रहे। जबकि एनेस्थीसिया टीम में डॉ. प्रवीण तलवार, डॉ. संदीप, डॉ. मिन्हाज का विशेष सहयोग रहा। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सर्जरी करने वाली टीम के कार्यों की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...