धक्का लगने से नाराज अज्ञात लोगों ने किया था सफाईकर्मी को लहूलुहान
देवरिया, मई 27 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ मिले सफाईकर्मी के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सफाईकर्मी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।हतवा वार्ड एक निवासी राजेश बांसफोर 24 मई को दोपहर में रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ मिला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। होश आने पर उसने घटना की जानकारी पुलिस तथा परिजनों को दी। पुलिस ने उसके बेटे अमित कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।अमित कुमार के अनुसार उसके पिता दोपहर में रेलवे ढाले की ओर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात लोगों को धक्का लग गया। इसी से नाराज लोगों ने उसे चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.