धक्का लगने से ट्रेन से गिरकर मजदूर घायल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- तिलहर। धक्का मुक्की में ट्रेन से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीतापुर के गांव जीतामऊ निवासी जावेद कश्मीर में सेब के बागान में मजदूरी करते हैं। भाई अपने तीन साथियों के साथ कश्मीर से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा घर वापस जा रहे थे। घायल जावेद ने बताया कि वह ट्रेन गेट के पास खड़ा था तभी कुछ यात्रियों के बीच धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान धक्का लगने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में जावेद को पड़ा हुआ देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल प्रभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिवार के लोगों को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.