नई दिल्ली, जून 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शालीमार बाग थाना पुलिस ने सरेआम युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को शालीमार बाग के सी-ब्लॉक स्थित शराब के ठेके के पास सुमित नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच में पता चला कि ठेके के पास सुमित का एक युवक से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- धक्का लगने पर युवक की हत्या, दो आरोपी धरे आरोप है कि विवाद के बाद युवक ने अपने साथियों को बुलाया और सुमित पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित की मौत हो गई। मामल...