बोकारो, मई 5 -- करगली, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी दामोदर पुल पर से सोमवार को एक किशोरी नीचे गिर गई। जिसे बचा लिया गया। फुसरो के पटेल नगर निवासी किशोरी और मो जिशान आलम (पिता मो नूर आलम) के बीच पुल के पास किसी बात को लेकर तीखी बहस हो रही थी। इस दौरान धक्का-मुक्की में किशोरी पुल से नीचे गिर गई। पटेलनगर निवासी एक वादी के द्वारा थाना में शिकायत बताय गया कि मो जिशान आलम ने पुल के पास किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की। इसी दौरान धक्का-मुक्की में किशोरी पुल से नीचे गिर गई। इस मामले में पुलिस ने थाना कांड संख्या 43/26 के तहत बीएनएस की धारा 74 और 109 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापामारी करते हुए आरोपी को उसके निवास पटेल नगर से गिरफ्तार कर ...