वाराणसी, जनवरी 4 -- सारनाथ, संवाददाता। बुद्धा सिटी कॉलोनी (परशुरामपुर) जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में पीटकर युवक की हत्या के मामले में सारनाथ पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवक ने उनके साथ धक्का मुक्की की थी। एक कर्मचारी की अंगुली में चोट आ गई। इसके बाद सबने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मीरापुर बसहीं (शिवपुर) के अशोक पूरम कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय आदित्य गोस्वामी नशा करने का आदी था। जब उसे नशे की तलब लगती थी तो वह उग्र हो जाता था। इसे लेकर आदित्य की मां प्रतिभा गोस्वामी ने बुद्धा सिटी कॉलोनी (परशुरामपुर) सारनाथ स्थित जनसुधार नशा मुक्ति केंद्र में 27 दिसंबर को भर्ती करवाया था। नशा मुक्ति केंद्र में ही आदित्य की मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट का निशान थे। मां की तहरीर ...