धनबाद, नवम्बर 20 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। वेस्ट मोदीडीह कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की एक बैठक कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बिचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संघ की मुख्य उद्देश्य है कोयला श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं का निदान करवाना। इसके लिए श्रमिकों के बीच जाना पड़ेगा व उनकी समस्याओं से अवगत होना होगा। तभी संगठन मजबूत बन सकेगी। बैठक में मुख्य रूप से बीएमएस के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण पाण्डेय, मंतोष तिवारी, प्रशांत नियोगी, अमरेश चौधरी, राजू मंडल, सुनील कुमार, विजय कुमार, शिव शंकर गुप्ता, रामदेव प्रसाद सुमन आदि उपस्थित थे। चित्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.