धंसे कुएं में डूबने से किशोर की मौत
रांची, मई 19 -- मांडर, प्रतिनिधि। मुड़मा पंचायत के मेशाल गांव में आधे से अधिक धंस चुके कुएं में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना का खुलासा सोमवार रात करीब दस बजे हुआ, जब ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद कुएं से उसका शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार मेशाल गांव निवासी 13 वर्षीय हसन नवाब सोमवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित धंसकर डोभा का रूप ले चुके कुएं में नहाने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं से निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक हसन नवाब, गुलशेर अंसारी का मंझला पुत्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मुड़मा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का छात्र था। घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.