दरभंगा, मार्च 10 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में सोमवार की शाम में मिट्टी के धंसना से दबकर 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। वह गांव के ही मध्य विद्यालय में नवमी कक्षा का छात्र था। मृतक की पहचान गांव के हरेराम मंडल के पुत्र हरिमोहन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि हरिमोहन घर के पास मिट्टी के टीले में नीचे से मिट्टी खोदकर खेल रहा था। आसपास में कई अन्य बच्चे भी मौजूद थे। वे सभी मिट्टी के टीले में नीचे से मिट्टी खोदकर गुफा बनाते थे और उसमें बैठकर और सोकर खुशी मनाते थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा गोला खिसककर उसके सीने पर गिर गया, जिसमें वह दब गया। साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मिट्टी के गोले में इतना वजन था कि उनके सीने पर गिरने के बाद उनके मुंह से ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.