मधेपुरा, मार्च 3 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड 14 स्थित नहर के समीप रविवार शाम मिट्टी का धसना गिरने से मिट्टी में दबकर 13 वर्षीय अनुज कुमार की मौत हो गयी। मृतक का साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बता रविवार शाम 13 वर्षीय अनुज कुमार और उसका साथी अनीश कुमार दोनों बसंतपुर नहर के पास खेल रहे थे। इसी बीच अचानक मिट्टी का एक बड़ा धसना उन पर गिर गया। मिट्टी के मलबे में दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गयी। अनीश कुमार की स्थिति गंभीर बनी बताई जा रही है। शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.