धंधेबाज पर दर्ज की गई एफआईआर
मोतिहारी, मई 10 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में नकली तुलसी तंबाकू उत्पाद का बड़े पैमाने पर धंधा करने वाले गिरफ्तार धंधेबाज विनय कुमार नागा रोड रक्सौल निवासी पर स्थानीय थाना में कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय ब्रांड प्रोटेक्शन व विजिलेंस मैनेजर रामवतार सिंह ने एफआईआर दर्ज करायी है।इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि नकली ब्रांड तंबाकू उत्पादों के काले धंधे का भंडाफोड़ पुलिस व कम्पनी के विजिलेंस टीम ने शनिवार शाम सधन छापेमारी करके किया।यह कार्रवाई तब की गयी जब तुलसी ब्रांड के निर्माण करने वाली कम्पनी को पिछले कुछ समय से रक्सौल बाजार में नकली उत्पादों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। यह भी पढ़ें- सिकटा से नकली तार व इलेक्ट्रॉनिक्स जब्त कंपनी को यह भी सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.