सोनभद्र, मार्च 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव के पास धंधरौल बांध में गुरुवार की दोपहर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मछली मारने के लिए तीन लोग धंधरौल बांध में गए थे। तीसरे साथी ने दोनों के डूबने की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय दशमी पुत्र रामविलास, 48 वर्षीय रामराज उर्फ बच्चा पुत्र राम मूरत बिंद गुरुवार की दोपहर गांव के पास ही धंधरौल बांध में मछली मारने गए थे। उनके साथ आशीष पुत्र अर्जुन भी गया था। दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे दशमी और रामराज बांध में मछली मारने के लिए उतरे। मछली मारने के चक्कर में दोनों गहरे पानी की तरफ चले गए। इसी दौरान दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख किनारे खड़ा आशीष शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों...