सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र। चतरा ब्लाक के धंधरौल डैम पर बने पुराने मार्ग को गेट लगाकर बंद किए जाने के विरोध में रविवार को को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तत्काल मार्ग खोलने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि यह रास्ता वर्ष 1916 से आम जनता के आवागमन का प्रमुख साधन रहा है। चुर्क से चेरुई तथा चतरा से चरका तक सैकड़ों गांवों के लोग इसी मार्ग से शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के लिए आवाजाही करते रहे हैं। गेट लगाए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द रास्ता नहीं खोला गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा व्यापक आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों क...