बरेली, अप्रैल 14 -- रविवार की रात में गांव धंतिया में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल को अस्पताल भेज दिया। क्षेत्र के गांव धंतिया निवासी असद खां और शकूर खां में आवासीय जमीन में निर्माण कराने को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात में एक पक्ष जमीन में निर्माण करने लगा। दूसरे पक्ष ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया। दोनो पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। जिससे असद खान और बरिसा घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां बरिसा ने हैदर, सोहिल, इमरान के खिलाफ, दूसरे पक्ष के असद खान ने शकूर, जुबैद, जहूर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर दोनों प...