नई दिल्ली, मार्च 22 -- द 50 के विनर के नाम का ऐलान हो गया है। फैजू, कृष्णा श्रॉफ और काका को हराकर शिव ठाकरे द 50 के पहले सीजन के विनर बन गए हैं। शिव ठाकरे ने अपने हाथ से 50 लाख जीतने वाले फैन को चेक दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ये ट्रॉफी प्रिंस नरूला के नाम है। प्रिंस ने शिव ठाकरे को अपना टिकट टू फिनाले दे दिया था। प्रिंस ने कहा था कि अगर शिव ये गेम शो जीतते हैं तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...