नैनीताल, मार्च 26 -- नैनीताल। द होली एकेडमी स्कूल में दुर्गा अष्टमी और नवमी के अवसर पर कन्या पूजन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस बीच विद्यालय परिसर में भक्तिमय और उत्सवी वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर विद्यालय पहुंचे, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। कन्या पूजन के अंतर्गत छात्राओं का विधिवत पूजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के हाथों में मेहंदी लगाई गई और सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मधु विग सहित समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.