बगहा, जून 27 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया नगर के कुंवारी माई मंदिर स्थित एक मैदान में आयोजित बगीचा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की देर शाम संपन्न हुआ। फाइनल मैच द साइंस एरा और पोलार्ड इलेवन की टीम के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पोलार्ड इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं बल्लेबाजी करते हुए द साइंस एरा की टीम ने 239 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोलार्ड इलेवन की टीम मात्र 227 रन ही बना पायी। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा। इसतरह से द साइंस एरा की टीम ने 12 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा ...