चतरा, अप्रैल 28 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि। द विजन पब्लिक स्कूल पिपराही इटखोरी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपना ज्ञान कौशल और विचारों को व्यक्त करने का हुनर दिखाया। इस दौरान बच्चों ने आतंकवाद हमारा राज्य झारखंड जैसे भिन्न भिन्न विषयों पर निबंध लिखा। विद्यालय के प्रबंधक नीरज सिन्हा ने निबंध प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय के अनुभवी शिक्षक शिवशंकर तथा सभी शिक्षकों के इस सामूहिक प्रयास की खूब सराहना की उन्होंने कहा ऐसे ही आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकाश संभव हो पाता है। उन्होने कहा इस से बच्चों के लेखन कौशल का तो विकाश होगा ही साथ ही साथ बच्चे अपने विचारों को सही तरीके से व्यक्त करना भी सीखेंगे । उन्होंने कहा हमारा विधालय हमेशा से समाज को एक नया संदेश, एक जरूरी बदलाव के साथ देता आया है चाहे...